उन्नाव के बाद अब यूपी के फतेहपुर में दुष्कर्म पीड़िता को रेप बाद जिंदा जलाया,संवाद न्यूज डेस्क से क्राइम रिपोर्ट

0
96

यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी चाचा ने भतीजी को अपने हवस का शिकार बनाने के बाद उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं पीड़ित लड़की को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में कोई भी बयान देने से बचती नजर आ रहा है। घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है

फतेहपुर के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती को घर में अकेला पाकर युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को आग के हवाले कर युवक भाग निकला। युवती को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसने अपने दिए बयान में रिश्ते के चाचा पर आरोप लगाया है।

बदहवास पिता ने बताया कि 18 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि रिश्ते में उसका चाचा उम्र 22 साल, उस पर गंदी नीयत रखता था। शनिवार दोपहर वह घर में घुस आया। विरोध के बावजूद दुष्कर्म किया। बकौल युवती जब उसने यह बात परिवार को बता देने की धमकी दी तो आरोपी चाचा ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

इधर, आग से जलती किशोरी चीख-पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागी। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।

महिला थानाध्यक्ष ने युवती के बयान रिकॉर्ड किए। हालत गंभीर होती देख युवती को दोपहर लगभग 1:30 बजे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में लगा दी गई है।

तुरंत एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेजा। वहीं सूचना पाकर सीओ सिटी कपिल देव मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष और हुसैनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here