गुढ़ कन्या विद्यालय बना मनमानी व भ्रष्टाचार का अड्डा, पढ़िये पूरी खबर संवाद न्यूज पर,ब्यूरो इन्द्रभान उपाध्याय की रिपोर्ट

0
170

गुढ़।

—————–
इन्द्रभान उपाध्याय,पत्रकार
—————–
भ्रष्टाचार कहे या मनमानी
—————–
भ्रष्टाचार की बलि चढी कंन्या हाईस्कूल गुढ़।
—————–
संकुल प्रभारी की मनमानी की शिकार हुई गुढ़ की कन्या हाईस्कूल।
—————–
ब्लाक से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक हुई शिकायत नही निकला कोई परिणाम।
—————–
एडमीशन लेने भटक रहे अभिभावक व छात्राए।
—————-
आज 10 बजे गुढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष के निरिक्षण पर ताला बंन्द मिली कंन्या हाईस्कूल।
—————-
ताला खुलने का इंतजार करते रहे छात्राए व अभिभावक।
—————-
खबर विस्तार से –:
रीवा जिले के रायपुर कर्चु० विकास खंण्ड अंतर्गत शांस० उच्च० मा० विद्या० गुढ़ संकुल स्थिति गुढ़ मे संचालित शास० कन्या हाईस्कूल गुढ़ की अर्थ ब्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। बताया गया कि 2019/2020 का सत्र शासन के नियमानुसार संचालित हो चुका है और स्कूलो के कार्य हेतु समस्त शिक्षक शिक्षिकांए व प्राचार्यो को संस्था मे सुबह 7 बजे से पहुंचने का आदेश भी जारी हो चुका का है लेकिन गुढ़ मे संचालित कन्या हाईस्कूल का नियम ही कुछ अलग देखने को मिला।
गुढ़ पत्रकार इन्द्रभान उपाध्याय ने चालू सत्र मे गुढ़ नगर में सचालित स्कूलो का निरिक्षण करने आज नगर परिषद उपाध्यक्ष के साथ सुबह 10 बजे कंन्या हाईस्कूल पहुंचे जहां शिक्षिका श्रीमती निशा मिश्रा एवं एडमीशन लेने वाले छात्राए व अभिभावक स्कूल के बाहर खडे ताला खुलने का इंतजार कर रहे थे। पूछे जाने पर बताया गया कि सुबह सात बजे से स्कूल के बाहर ताला खुलने का इंतजार कर रहे है।
————
उच्च अधिकारियों सहित संकुल प्रभारी का कारनामा।
————
एक ओर सरकार लाखों करोडों रूपयें खर्च कर बेटी पढाओं बेटी बढाओं के नारे के साथ खर्च कर रही हैं। वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग के आला अफसर इस योजना को नष्ट नाबूद कर रहे है।
बताया गया कि शास० कंन्या हाईस्कूल गुढ संस्था प्राचार्य के पद प़र कार्यरत प्रभारी प्राचार्य श्रीनिशा मिश्रा को सौपा गया था इसके बाद शास० कंन्या हाईस्कूल प्राचार्य श्रीमती अंजुला बक्सी शासन की ओर से बनाई गई तथा बीते सत्र दिनांक 30/4/2019 को सेवा निवृत्त होने के पर वरिष्टता के आधार को बगल करते घनिष्टता के आधार पर संस्था का प्रभार कनिष्ठ श्रीमती अर्चना सिंह पटेल को सौप दिया गया जो यह गलत है।
जबकि श्रीमती निशा मिश्रा शास० कन्या हाईस्कूल गुढ़ में अध्यापक के पद पर 02/09/1998 मे नियुक्ति की गई थी तथा श्रीमती अर्चना सिंह पटेल शा० कन्या हाईस्कूल गुढ मे 19/08/2009 मे नियुक्ति हुई है। ऐसी स्थिति मे स्कूल की अर्थ ब्यवस्था तो बिगड़ेगा ही क्योकि अपनी खयानत छिपाने के लिए प्राचार्य श्रीमती अंजुला बक्सी ने संकुल प्राचार्य से सांठ गाठ कर वरिष्ट अध्यापक श्रीमती निशा मिश्रा को प्रभार न देकर कनिष्ठ श्रीमती अर्चना सिंह पटेल को सौपा गया जो अपनी मनमानी पर ऊतारु हो चुकी है। स्कूल खुलने के समय पर ताला बंन्द होने एवं शिक्षिकाओं व शिक्षक तथा छात्राओ की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष द्वारा जिसकी शिकायत संकुल प्राचार्य जेपी जयसवाल सहित डी० ओ० एवं बी० ओ० से की है। आगे देखना है। कि संस्था का संचालन व वरिष्टता के आधार पर क्या कार्यवाही होती है। जिसकी सूचना लिखित रुप से संकुल प्राचार्य को दी गई है।
तथा इसकी सूचना पर कार्यालय संयुक्त सचालक लोक शिक्षण रीवा संभाग रीवा
तथा विधायक विधान सभा क्षेत्र 75 गुढ़ से भी की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here