पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली शी-जिनपिंग की शव यात्रा,बिजनौर(धामपुर)से एम.शाकिर की रिपोर्ट

0
370

चाइनिज सामान का बहिष्कार कराने का किया आह्वान

व्यापारियों ने चीनी सामान जलाई की होली

धामपुर। भारत और चीन की सीमा पर बढ़ते विवाद के बाद देश के अलग-अलग शहरों से लोग अपने तरीके से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर ने शहर में प्रतीकात्मक तौर पर चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग की शव यात्रा निकलकर पुतला फूंका।
यात्रा में उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में वीर शहीद अमर रहें, चाइनिज सामान का बहिष्कार करो, शी-जिनपिंग मुर्दाबाद के नारा लगाए और चीनी सेना द्वारा हिंसक झड़प का जबरदस्त विरोध किया। सामूहिक रूप से मांग की, कि शहीद हुए सैनिकों का जवाब भी चाइना को दिया जाए। व्यापारियों ने चीनी सामान की होली जलाई और चीन का बना हुआ सामान न खरीदने का संकल्प लिया।
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने बताया कि देशवासियों के चीनी सामान के बहिष्कार से तथा सरकार द्वारा चीनी सामान पर लगाई गई एंटी डंपिग ड्यूटी द्वारा घरेलु उद्योगों को जीवनदान प्राप्त हो सकेगा।
मंडल अध्यक्ष जावेद रेहमान शम्सी ने भी सरकार से मांग की कि चीन से आयात तत्काल बंद कराया जाए, कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी में शहीद वीर जवानों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया। इस विरोध प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष एस. पी. सलूजा, अतुल गुप्ता, सुहैल डिज़ाइनर, असलम फरीदी, प्रमोद अग्रवाल, सलमान फरीदी, नवीन गुप्ता, ज़ाहिद खान, अमित अग्रवाल, शहज़ाद अंसारी, मो अकरम, आज़म, त्रिलोचन सिंह चावला, प्रदीप सचदेवा, दिनेश चंद्र नवीन, शोएब मैक्स, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

एम.शाकिर ब्यूरो बिजनौर, उ.प्र.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here