युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का हुआ फूल मालाओं से स्वागत जबेरा से हेमराज सिंह के साथ संवाद न्यूज़ प्रबंध संपादक विजय

0
48

दमोह जिले के नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव का जबेरा विधानसभा के विभिन्न मंडलो मे हुआ जोरदार स्वागत आज जिलाध्यक्ष बनबार, जबेरा नोहटा पहुंचे जिसमे नोहटा मंडल द्वारा उनका स्वागत पुष्प गुच्छ एवं मालाओ से स्वागत किया गया नोहटा मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा की जिलाध्यक्ष भरत यादव के बनने से निश्चित ही पार्टी को नई ऊर्जा ओर दिशा गति प्रदान होंगी, जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा युवा मोर्चा मे अच्छे एवं अनुशासित कार्यकर्त्ताओ की आवश्यकता है जिससे मंडलो सहित जिले की टीम को मजबूती प्रदान हो, स्वागत कार्यक्रम मे जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरसोत्तम दुबे, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, उमराव सिंह, रामेश्वर यादव, महामंत्री घनश्याम सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, युवा मोर्चा से अनुराग नेमा, शुभम सोनी, बालमुकुंद लोधी, रत्नेश सिंह, मिडिया प्रभारी हेमराज सिंह उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here