सिंगरौली मे कांग्रेस के सदस्यता अभियान ने पकड़ा जोर, आदिवासी अंचल में दिलाई गई सदस्यता, सिंगरौली से संवाद न्यूज ब्यूरो गोबिन्द राज की रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज

0
164

कांग्रेस के सदस्यता अभियान ने पकड़ा जोर

अदिवासी अंचल खम्हरिया में दिलाई गई सदस्यता

 सिंगरौली-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जिसमें कांग्रेस पार्टी सिंगरौली के द्वारा जनता से सघन जनद संपर्क कर व सदस्यता अभियान को सफल बनाने कागेंस का यह अभियान जोर पकड़ लिया है। अपने विचारों से लोगों को जागरूक करने एवं मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर सदस्यता अभियान का सिलसिला शुरू किया गया है सिंगरौली विधानसभा के खम्हरिया आदिवासी अंचल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहवाल, प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित द्विवेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक शाह, अजय शाह,रमाशंकर पानिक द्वारा सदस्यता अभियान शुरू करते हुए ग्रामीणों को कांग्रेस की राजनीति से जुडऩे का आह्वान किया गया।  ताकि क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जा सके उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राम शिरोमण शाहवाल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं मगर सिंगरौली में आज भी भाजपा की सरकार चल रही है जिस कारण से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। वही प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित द्विवेदी ने कहा कि 15 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के कारण जनता ने वक्त बदलाव को देखते हुए कांग्रेस की सरकार बनाई है और आज सरकार के आते ही गरीबों की गरीब कन्याओं के विवाह हेतु , बिजली बिल ,किसानों के कर्ज माफ जैसे बड़े फैसले मध्य प्रदेश सरकार ने लिए अब कांग्रेस सरकार की नीती व रीती से सर्वहारा वर्ग को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उक्त अवसर पर राधिका साह, रघुवर सिंह गौड़ पूर्व सरपंच व रामनिवास यादव सहित कई ग्रामीणो को सदस्यता दिलाई गई वही खम्हरिया क्षेत्र की आम जनता मौजूद रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here