प्रदेश सरकार के 6 माह पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां,पढ़िये पूरी खबर संवाद न्यूज पर पत्रकार सुरेन्द्र त्रिपाठी की रिपोर्ट

0
163

प्रदेश मे कांग्रेस के कमलनाथ सरकार के 6 माह सफलतः पूरा होने पर गुढ़ मे र्बैठक का हुआ आयोजन


कांग्रेस सरकार के 6 माह पूरा होने पर गुढ़ के स्थानीय कांग्रेसियों ने पत्रकार वर्ता मे गिनाई कमलनाथ की उपलब्धियां।

प्रदेश मे कांग्रेस सरकार के सफलतः 6 पूरा होने पर आज गुढ़ मंण्डलम् के स्थानीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुढ़ अध्यक्ष महेन्द उपाध्याय के नेतृत्व मे गुढ़ बस स्टैण्ड स्थिति कृषि उपज मंण्डी प्रांगण मे दोपहर 12 बजे से एक न किया एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया
गया। तथा बैठक के अंत मे जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द पाठक द्वारा सभी नेताओं की उपस्थिकी में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन कर कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने वाचन पत्र के वादे सरकार बनने के चंन्द दिनों मे ही पूरा कर विकास को इस तरह से गति दी है कि प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने 15 में नही कर सकी वो गरीब हितैसी योजना कांग्रेस सरकार ने सरकार बनते ही कर दिखाया। श्री पाठक ने बताया कि प्रथम चरण मे प्रदेश के 2 लाख तक के किसानो के कर्जे महज सरकार बनने के दो घन्टे के अन्दर घोषणा की जबकि 47 लाख किसानो को चिन्हित किया गया है चार छः दिन के अंन्दर 21 लाख किसानो के कर्जे माफी का फरमान भी जारी कर दिया जायेगा। वही भाजपा सरकार ने कंन्याओं के विवाह हेतु 21 हजार रुपये दे रही थी लेकिन कांग्रेस ने उसे बढा कर 51 हजार रू० कर दिया, जबकि एकल विवाह मे सीधे लडकी पक्ष को घर मे चेक प्रदान करने की घोषणा की है। इन सभी बातो को ले कर इलेक्ट्रानिक चैनल के स्थानीय पत्रकार इसराइल खांन, एवं पत्रकार इन्द्रभान उपाध्याय से चर्चा करते हुए श्री पाठक ने यह भी कहा की काग्रेस की विकसित योजनाओं के देखते हुए विपक्षी दल के नेताओं ने महज कांग्रेस को बदनाम कर रही है। इतना ही नही कांग्रेस ने जितना कर्जा किसानो का माफ किया है उसकी पूरी सूची तैयार है। रही बात गरीबो की बिजली बिल की तो भाजपा ने संबल योजना के तहत 200 रू० प्रति माह किया था। जिसे काग्रेस ने 100 यूनिट तक बिजली 100 प्रति माह कर दिया। गुढ़ के मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यकर्त्ता बैठक में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र पाठक, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुढ़ अध्यक्ष महेन्द उपाध्याय, गुढ़ मण्डल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश नारायण पिडिहा, नरेंद्र सिंह, व सुशील दुबे, लक्षमण कोल, दिनेश पाण्डेय, सहित कई नेताओं ने बैठक को सम्बोधित किया। गया साथ ही पार्टी द्वारा किये गए व किये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया गया, मीटिंग पश्चात् आयोजित पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पाठक सहित अन्य नेताओं ने पत्रकारो के कई सवालों के बेवाकी से जबाब दिये। साथ ही साथ यह भी कहा गया कि सरकार द्वारा चुनाव पूर्व जनता से जो वादे किये गए थे उन्हें पूरा करने की दिशा में सरकार पूरी ईमानदारी के साथ वचन बद्ध तरीके से काम कर रही है, बिजली ट्रिपिंग पर पत्रकारों के सवाल के जबाब में पाठक द्वारा इसके लिये भाजपा शासन में ख़रीदे गए घटिया स्तर के केबिल को जिम्मेदार बताया है, अपनी सरकार का गुणगान व भाजपा को आड़े हांथों लेते हुए सुरेंद्र पाठक द्वारा कई सवालों के जबाब दिये गए, कांग्रेस कार्यकर्त्ता बैठक व पत्रकार वार्ता का आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया |
बैठक मे मुख्य रुप से कांग्रेस पार्टी के नरेश तिवारी, रवी पटेल भीटा, मो० नासिर, सर्वेश उपाध्याय, दरबारी लाल गुप्ता, रघुवेन्द्र पिडिहा, चन्द्रमोल उपा ध्याय, बृजेश कुमार त्रिपाठी (मुइया) सुभाष मिश्रा, त्रिनेत्र उपाध्याय, दिनेशचंन्द सोनी (मिठाईलाल) चूडामणि गुप्ता, संजय आदिवासी, रामानंन्द लोनिया, ज्ञानेन्द पटेल, सहित बड़ी तादात में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

(इन्द्रभान उपाध्याय
इसराइल खान गुढ़)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here